शिक्षा से भविष्य का निर्माण : एसपी रावत
छोटीसादड़ी| एसपीकालूराम रावत ने कहा कि परिवार स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा से ही बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है। वर्तमान समय में प्रतिभाओं को सबके सामने लाने का सबसे अच्छा माध्यम वार्षिकोत्सव है। एसपी रावत मंगलवार को विद्या भारती संस्थान के वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती राजस्थान के संगठन मंत्री शिवप्रसाद, विशिष्ट अतिथि माधव गौ विज्ञान परीक्षा समिति अध्यक्ष गोविंदप्रसाद सोड़ानी थे। कार्यक्रम को आरएसएस प्रचारक पृथ्वी सिंह, विद्या भारती जिला सचिव मिठुलाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सोडानी ने विद्यालय को 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति सदस्य भरत सोनी, नारायण बंसल, राजमल मुरड़िया, विमला नरेड़ी, मंगला शर्मा, भारत विकास परिषद के सदस्य, प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, प्रधानाचार्य दिनेश वैष्णव, बसंती महात्मा, कांता बोहरा आदि उपस्थित थे। संचालन पवन गांछा ने किया।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, नाटक, सूर्य नमस्कार, साहसिक कार्यक्रम, कविता, भाषण आदि की प्रस्तुतियां दी।
प्रतापगढ़।विद्यानिकेतन विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज प्रताप थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश जोशी ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, विचित्र वेशभूषा, नाटक, घोष, सूर्य नमस्कार, नियुद्ध तथा दंड प्रदर्शन की प्रस्तुतियां दी।