जलोदा जागीर : श्रीमद भागवत कथा
जलोदा जागीर। ग्रामपंचायत भगवानपुरा में चारभुजा मंदिर प्रांगण में संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार से होगा। प्रतापगढ़ चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी विधायक श्रीचंद कृपलानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बगदीराम धाकड़ के प्रयासों से ग्राम पंचायत भगवानपुरा में कटे अफीम के पट्टे बहाल होने के उपलक्ष्य पर सभी ग्रामवासियों की ओर से संगीतमय भागवत कथा की जा रही है। बुधवार सुबह 8 बजे शोभायात्रा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे गांव में होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। जहां स्वामी श्वासानंद महाराज (बर्डियाखेड़ी वाले) संगीतमय भागवत कथा का वाचन करेंगे।