पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 जनों को निशुल्क ट्राइसाइकिलें बांटी

21 जनों को निशुल्क ट्राइसाइकिलें बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | महावीरइंटरनेशनल की ओर से स्थानीय शंखेश्वर पार्श्वनाथ में आयोजित एक दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 21 निशक्तों को ट्राईसाईकिलें वितरित की गईं। समाज कल्याण अधिकारी गिरीश भटनागर, तहसीलदार विनोद मल्होत्रा, सरगम ग्रुप के अध्यक्ष मुस्तफा भाई बोहरा, भैरुभाई ठिकरियावाला और पूर्व पार्षद धनपाल हड़पावत ने ट्राई साइकिलें प्रदान कीं। महावीर इंटरनेशनल के सचिव प्रवीण पारीख ने बताया कि ट्राईसाइकिल वितरण समारोह में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया, पेंशनर समाज के पदाधिकारी रामेश्वर बंसल, प्रदीप बोरदिया, भैरुलाल टांक, पूर्व पार्षद अविश बोरदिया, दिनेश रांका, दिलखुश पाटीदार, शैलेन्द्र लूणीवाल, आनन्द शर्मा, मनीष जैन, सरगम ग्रुप के उपाध्यक्ष चंद्रहास भट्ट, सचिव ललित विश्नावत, दिलीप सिंधी आदि मौजूद थे।