पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर से ऑयल तार चोरी

ट्रांसफार्मर से ऑयल तार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | भुवासियाके निकट बांजनी गांव में रविवार रात कुएं पर लगे ट्रांसफार्मर से चोर तांबा ऑयल चुरा ले गए। गांव के राधेश्याम मेनारिया के कुएं पर लगे टांसफार्मर से रात में चोरों ने 11 केवी लाइन में फाल्ट कर ट्रांसफार्मर उतार कर उसमें से तांबा ऑयल चुरा लिया। सुबह राधेश्याम खेत पर गया, तब चोरी का पता चला। गांव के नीतेश मेहता ने बताया कि रात में बिजली की फाल्ट होने से सारी रात बिजली बंद रही। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबा अॉयल चोरी का गिरोह सक्रिय है।