पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप का वन विहार पर्यावरण अध्ययन कार्यक्रम संपन्न

भाविप का वन विहार पर्यावरण अध्ययन कार्यक्रम संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद के तत्वावधान में वन भ्रमण एवं पर्यावरण अध्ययन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाविप के 40 सदस्यों का दल देवाक माता एवं देवगढ़ के वन क्षेत्र में भ्रमण किया। परिषद के सचिव सुनील भट्ट ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गांधी ने हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया। इस दल में शरद डावडा, राजकुमार पोरवाल, गजेंद्र डागरिया, सुधीर हड़पावत, डॉ. किशोर चंद्र पाठक, पराग घिया, विशाल गांधी, गजेंद्र डागरिया, जीसी पाटीदार, राजेंद्र चपलोत, संभव डावडा, नरेंद्र उपाध्याय, दिलीप हड़पावत, महेश व्यास, अखिलेश पाठक आयुष गांधी आदि मौजूद थे।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. किशोर पाठक ने औषधीय पौधों उनके उपयोग की जानकारी दी। परिषद परिवार की ओर से हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें हिंदी की वर्तमान स्थिति महत्व पर चर्चा की गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया। दल ने देवगढ़ के पुरातत्व महल छतरियों आदि का भी अवलोकन किया।