पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिल्टडेम में पानी घटा, संकट में मछलियां

सिल्टडेम में पानी घटा, संकट में मछलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | सरोवरके पिछवाड़े स्थित सिल्टडेम में पानी घटने से मछलियाें का जीवन संकट में है। यहां जल घटने के साथ दलदल बढ़ने तथा जल घटने के कारण मछलियां तड़प रही हैं। गत दिनों बारिश के दौरान सिल्टडेम में बरसाती पानी भर गया था। ऐसी स्थिति में यहां बड़ी संख्या में मछलियां पहुंच गईं। बाद में दिन प्रतिदिन जलराशि घटने लगी। हाईलेवल ब्रिज के नीचे बरसाती पानी कम होने मिट्टी अधिक होने के कारण मछलियां दलदल में फंस गई हैं। एनिमल केयर सोसायटी के अध्यक्ष हेमंत रायता ने नगर पालिका प्रशासन से सिल्टडेम की मछलियां मुख्य सरोवर में डालने की मांग की है।