पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर/पुष्कर. बड़ी बस्ती नाला क्षेत्र खरेखड़ी मार्ग पर रविवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई। करंट प्रवाहित तार लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे। करंट प्रवाहित तारों के संपर्क में आने से दो अलग-अलग जगह पांच मवेशियों की मौत हो गई। सुबह का समय होने के कारण इस मार्ग पर लोगों का अावागमन नहीं था, अन्यथा और भी हादसा हो सकता था।

करंट प्रवाहित तार मार्ग में पड़े होने तथा मवेशियों की मौत होने की जानकारी मिलने पर पशु पालक क्षेत्रवासी रोष जताने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद की गई। बाद में पुलिस डिस्कॉम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह रावतों की ढाणी स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन टूट गई। इस दौरान क्षेत्र के लादूलाल नौरत रावत की तीन भैंसों ने करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों पशु मालिक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस डिस्कॉम के कर्मचारी मौके पर पहुंंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने डिस्कॉम के उच्चाधिकारियों से बात कर पीड़ित भैंस मालिकों को शीघ्र ही उचित मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। खरेखड़ी रोड पर भी रविवार सुबह करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से दो गायों की मौत होने की जानकारी मिली है।