पुष्कर मेले की तैयारियों पर चर्चा
राजस्थानरावत महासभा की आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय रावत मंदिर पुष्कर में प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सिंह रावत लाडपुरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी माह में आयोजन होने वाले पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं के संबध में चर्चा की गई।
प्रदेशमंत्री अशोक सिंह रावत गोवलिया ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री सेवा सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रावत, मदन सिंह रावत, प्रदेशमंत्री भीया सिंह लाडपुरा, प्रदेश मंत्री अशोक सिंह गोवलिया, राम सिंह माखुपुरा सहित समाज के पदाधिकारी समाजबंधु मौजूद थे।
प्रधानमंत्रीको आज सौपेंगे ज्ञापन
राजस्थानरावत महासभा की प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रावत मुहामी ने प्रस्ताव रखा की रावत समाज को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में घोषित करने की मांग करते प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने की कहा। रावत महासभा के प्रदेशमंत्री किसान मोर्चा के महामंत्री अशोक सिंह रावत गोवलिया ने बताया कि महासभा प्रधानमंत्री मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।