पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरार बाल अपचारी पुलिस के हत्थे चढ़ा

फरार बाल अपचारी पुलिस के हत्थे चढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूटीलूट प्रकरण में फरार बाल अपचारी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे न्यायालय ने बाल सुधार गृह भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार गत दिनों तीन बदमाश युवक ग्राम नेड़लिया निवासी राजू उर्फ विजय सिंह रावत की आंखों में लाल मिर्च झोंक कर उसकी स्कूटी छीन कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन भड़सिया निवासी प्रभू सिंह राजपूत एक बाल अपचारी को धर-दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। उसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। नाबालिग होने की वजह से उसे भी बाल सुधार गृह भिजवा दिया। मुख्य आरोपी प्रभू सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।