पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक तिथि क्षय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार 4 दिन का होगा पुष्कर का धार्मिक मेला

पुष्कर| पुष्करका वििश्वविख्यात धार्मिक मेला एक तिथि क्षय होने के कारण इस बार पांच दिनों की जगह 4 दिन का होगा। 3 नवंबर को कार्तिक एकादशी के साथ पुष्कर सरोवर में पंच तिथि स्नान (धार्मिक मेला) शुरू होगा।

यह धार्मिक मेला 6 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर होने वाले महास्नान के साथ संपन्न हो जाएगा। तिथि क्षय होने के कारण श्रद्धालुओं को पुष्कर सरोवर में पांच दिवसीय पंचतीर्थ स्नान का पुण्य चार दिनों में ही मिलेगा। जबकि प्रतिवर्ष यह मेला पांच दिवसीय होता है। जबकि पुष्कर पशु मेला 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

पशुपालन विभाग नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक डा. जिंदल ने मेला क्षेत्र को दौरा कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। पालिका ने मेला क्षेत्र की सफाई शुरू करवा सड़क किनारे बने गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है।

शुरू की तैयारियां

पशुपालन विभाग ने घोषित किया मेला कार्यक्रम | पशुपालनविभाग के संयुक्त निदेशक गुलाब चंद जिंदल ने पशु मेले का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 31 अक्टूबर को मेला स्टेडियम में पशु मेले का आगाज जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा झंडा रोहण के साथ करेंगे। इससे पूर्व 29 अक्टूबर को विभाग की ओर से मेले में आने वाले पशुओं की गणना के लिए सभी प्रवेश मार्गों पर चौकियों की स्थापना की जाएगी। 2 नवंबर को सफेद चिट्ठी 3 नवंबर से रवन्ना जारी किया जाएगा। इसी दिन शाम को विकास गीर प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। साथ ही 3 से 6 नवंबर तक प्रतिदिन शाम को मेला मैदान के रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 4 5 नवंबर को विभिन्न पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 6 नवंबर को मेला स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रशासनिक दृष्टि से मेले का विधिवत समापन 8 नवंबर को किया जाएगा।