पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर जानलेवा हमला

युवक पर जानलेवा हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेगरानमोहल्ला स्थित शिव चौक में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को कुछ युवकों ने एक राह चलते युवक को बंधक बनाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद हमलाकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में घायल युवक के समर्थक उनके घर पहुंचे। लेकिन एक भी हमलावर नहीं मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नजदीकी गांव कोठी निवासी हरीश उर्फ गुड्डू पुत्र रामकरण दग्दी पुष्कर के रेगरान मोहल्ले में अपने परिचित से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर शिव चौक में मौजूद ललित पुत्र मदन रेगर सहित उसके पांच-छह साथियों ने उसे घेरकर बंधक बना लिया और ललित के मकान में ले जाकर उसकी पिटाई कर दी। घायल हरीश ने घटना की जानकारी भाई हंसराज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल हरीश के भाई हंसराज की रिपोर्ट पर ललित एवं उसके साथियों के खिलाफ रास्ता रोक कर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी ललित के पिता मदनलाल रेगर ने हरीश के 20-30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ उसके घर में घुसकर प|ी के साथ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।