पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिनंदन समारोह 5 अक्टूबर को

अभिनंदन समारोह 5 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | श्रीजयमल न्यास मंडल पुष्कर की ओर से पुष्कर स्थित राजपूत सेवा सदन में आगामी 5 अक्टूबर को राव जयमल राठौड़ की जयंति समारोह पूर्वक मनायी जाएगी तथा इस मौके पर छात्र संघ के चुनावों में निर्वाचित हुए समाज के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी न्यास के सचिव महेंद्र सिंह कड़ैल ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को कर्नल रघुवीर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 5 अक्टूबर को राव जयमल राठौड़ की जयंति धूमधाम से मनाने तथा नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया।