कोरियन ग्रुप ने मनाया मोदी का जन्मदिन
कोरियन ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुशियां मनाई। पुष्कर में बुधवार को कोरिया के 17 जनों के ग्रुप के साथ अशोक टांक (संस्कृति प्रचारक एवं ऊंट शृंगारक) ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुलाब की पुष्प वर्षा कर खुशी का इजहार किया। टांक ने बताया कि इससे पूर्व कोरिया ग्रुप ने कैमल सफारी की। उन्हींने पुष्कर के रमणीय स्थलों को भ्रमण किया।