- Hindi News
- बाढ़ में मरे लोगों शहीद सैनिकों का पिंडदान
बाढ़ में मरे लोगों शहीद सैनिकों का पिंडदान
श्राद्धपक्ष के चलते बुधवार को पुष्कर सरोवर के तट पर एक तीर्थ पुरोहित ने गत दिनों जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान मरने वाले लोगों शहीद सैनिकों की आत्म शांति के लिए पिंडदान किया।
बुधवार को ब्रह्मघाट पर तीर्थ पुरोहित अनिल पाराशर उर्फ कालू ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच बाढ़ की चपेट में आए लोगों शहीद हुए सैनिकों के नाम से एक हजार से अधिक पिंड बनाकर सामूहिक पिंडदान किया तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पुष्करनारायण आदाली, कोषाध्यक्ष विमल पाराशर, संजय पाराशर, जीवन पाराशर सहित कई पुरोहित मौजूद थे।