पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे अतिक्रमण हटाए, बड़े छोड़े

छोटे अतिक्रमण हटाए, बड़े छोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| नगरपालिका की बेशकीमती जमीनों पर लोग धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे हैं। वहीं पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है। आलम यह है कि पालिका प्रशासन छोटे-छोटे अतिक्रमण तो हटा रहा है लेकिन प्रभावशाली लोगों के बड़े पक्के अतिक्रमणों को छोड़ रहा है।

रविवार को पालिका के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने बजरंग कॉलोनी से सटी पालिका की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पालिका कर्मियों ने कंटीली झाड़ियों की बाड़ बनाकर किए गए छोटे अस्थाई अतिक्रमण तो हटाए, लेकिन इसी के पास में कई प्रभावशाली राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के पक्के स्थाई अतिक्रमण की ओर देखा तक नहीं। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष उत्पन्न हो रहा है। लोगों ने पालिका प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थाई अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। इस संबंध में पालिका के अतिक्रमण निरोधक प्रभारी फतेह सिंह गौड़ ने बताया कि पालिका चुनाव के दौरान किए गए स्थाई पक्के अतिक्रमणों को चिह्नित जा रहा है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।