पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शर्मा अध्यक्ष, पाराशर महासचिव बने

शर्मा अध्यक्ष, पाराशर महासचिव बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| पुष्करप्रेस क्लब की रविवार को साधारण सभा आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से क्लब की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया तथा आगामी 25 जनवरी को तीर्थ नगरी को स्वच्छ सुंदर बनाने के उद्देश्य से मैराथन आयोजित करने का निर्णय किया गया। संरक्षक नाथू शर्मा ने बताया कि बैठक में अनिल शर्मा को क्लब का अध्यक्ष एवं दिनेश पाराशर को महासचिव चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष भीकम शर्मा को संयोजक चुना गया। उपाध्यक्ष सीताराम पाराशर भवानी शंकर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश भट्ट एवं प्रवक्ता रमेश कुमावत चुने गए। अनिल पाराशर, राकेश डोल्या, फूलचंद, दिलीप लोकेश वैष्णव कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।