शिविर में 193 रोगियों का उपचार
पुष्कर| पारसवेलफेयर संस्थान रंगनाथ वेणुगोपाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के पुराने रंगजी मंदिर में रविवार को 5वां निशुल्क हृदय रोग, डायबिटीज रक्तचाप जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 193 रोगी लाभान्वित हुए। आयोजक संस्थान के अध्यक्ष ईश्वर डीडवानिया ने बताया कि डाॅ. गोकुलचंद डीडवानिया की स्मृति में आयोजित शिविर में अमेरिका के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रकाश डीडवानिया, जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ. माधव गोपाल अग्रवाल, डाॅ. विवेक माथुर, डाॅ. जवाहर गार्गिया, डाॅ. अंकुर शर्मा ने उपचार किया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवा दी गई। सत्यनारायण पालड़ीवाल, ईश्वर शर्मा, गुड्डू गनेड़ीवाल, आशुतोष शर्मा, सुरेंद्र राजोरिया आदि ने सेवाएं दी।