पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की आंखों में मिर्च झोंक स्कूटी ले गए

युवक की आंखों में मिर्च झोंक स्कूटी ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| बूढ़ापुष्कर बाइपास मार्ग पर मंगलवार रात तीन बदमाश युवक की आंखों में लाल मिर्च झोंककर स्कूटी ले गए। पुलिस ने गांव भड़सिया निवासी प्रभुसिंह राजपूत किशनगढ़ निवासी नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे स्कूटी भी बरामद कर ली। तीसरा बदमाश चकमा देकर भाग गया। पुलिस के अनुसार नेड़लिया गांव निवासी राजू उर्फ विजय सिंह रावत रेस्टोरेंट पर काम कर सोमवार रात 11 बजे स्कूूटी पर घर जा रहा था। सुधाबाय के पास स्कूटी पर रहे तीन युवकों ने राजू का रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी। बदमाशों ने रुपए लूटने की नीयत से राजू के कपड़ों की तलाशी ली। रुपए नहीं मिलने पर स्कूटी छीन कर भाग छूटे। एएसआई मोहम्मद निसार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खरेखड़ी रोड पर लुटेरों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से स्कूटी बरामद की गई। इसके अलावा एक आरोपी फरार है।