दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन
पुष्कर | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक आक्रोशित छात्र स्कूल के बाहर सरकार शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस शाला प्रधान गणेशीलाल कुमावत की समझाइश से कुछ छात्र तो कक्षा-कक्ष में बैठ गए तो काफी छात्र घर भाग छूटे। इन छात्रों ने स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल का समय सुबह 10 की जगह 7 बजे का नहीं किया जाता तब तक वे कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।