सरोवर में फिर खिलेंगे कमल
पुष्कर | पुष्करसरोवर में फिर कमल के फूल खिलने लगेंगे। एडीए नगरपालिका प्रशासन ने जन सहयोग से सरोवर के पीछे स्थित सिल्टडेम में प्रायोगिक तौर पर कमल की खेती करने की कवायद शुरू कर दी है। कमल की खेती के लिए बुधवार को सिल्टडेम में जेसीबी से कुंड की खुदाई शुरू की गई है। एडीए के सहायक अभियंता आनंद त्रिपाठी ने बताया कि कमल के फूलों की खेती करने के लिए प्रायोगिक तौर पर सिल्टडेम में 16 मीटर का एक अर्द्ध चंद्राकार कुंड बनाया जाएगा, जिसमें कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के तत्कालीन वीसी पर्यावरण विशेषज्ञ सीबी गैना के सहयोग से कमल के फूलों की खेती शुरू की जाएगी।