सरोवर में सांप, भयभीत हो रहे श्रद्धालु
पुष्कर| सरोवरमें मछलियों के शिकार के लिए इधर-उधर लहराते हुए घूम रहे सांपों की हलचल से श्रद्धालु भयभीत हो रहे हैं। एनीमल केयर सोसायटी के अध्यक्ष हेमंत रायता ने बताया कि मुख्य गऊघाट के कुंडों में करीब 15-20 सांप विचरण कर रहे हैं, जो सांप मछलियों का शिकार कर रहे हैं। उधर जल कुंडों में सांपों की मौजूदगी और आतंक से तीर्थ यात्री सरोवर में स्नान करने से कतरा रहे हैं। बताया गया है कि यह सांप गत दिनों बारिश के दौरान नाग पहाड़ी से पानी के साथ बहकर सरोवर में गए। हेमंत ने जिला नगर पालिका प्रशासन से सांपों को सरोवर से बाहर निकलवाने की मांग की है।