आमसभा में बालिका शिक्षा पर जोर
पुष्कर|भाल क्षेत्रबाबा रामदेव समिति पुष्कर की आम सभा संरक्षक मंगलाराम सुवाल की अध्यक्षता में हुई। समिति के महामंत्री रामस्वरूप ने बताया कि सभा में समाज में बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया तथा अधिक से वंचित बालिकाओं को स्कूल में भिजवाने के लिए समाज बंधुओं को प्रेरित किया। इसके अलावा बैठक में अमानत राशि समिति में जमा नहीं कराने वाले समाज के लोगों को कानूनी नोटिस देने का निर्णय किया गया। सभा में भंवरलाल, कालूराम, गणपत, शिवराज, शंकरलाल, मदनलाल, पांचूलाल, राजेंद्र, सत्यनारायण, कैलाश, मोहनलाल, भंवरलाल, सुखदेव, ओमप्रकाश आदि समाज बंधु उपस्थित थे।