गुर्जर सदस्य को प्रधान बनाने की मांग
पुष्कर|राजस्थान गुर्जरमहासभा की सोमवार को पुष्कर में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष शिवा गुर्जर ने श्रीनगर पंचायत समिति के रिक्त पद पर गुर्जर समाज के सदस्य को प्रधान बनाने की पुरजोर मांग उठाई। गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में महासभा का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलेगा। बैठक में महावीर सराधना, कालू, भंवर सिंह गुर्जर, ओम गुर्जर, सोनू, राजू पोसवाल, बीरम, पूराराम, कैलाश, मांगीलाल आदि समाज बंधु उपस्थित थे।