हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत
नागौरजिले के पीलवा थानातंर्गत बांसेड़ में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन के तार टूट कर खेत में गिर गए। इस दौरान खेत में काम कर रहे किसान की करंट से मौत हो गई।
ग्राम चारणवास निवासी जगदीश पुत्र शोकराम चौधरी (32) मंगलवार दोपहर को ग्राम बांसेड़ स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से काश्तकार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे परिजन ग्रामीण तत्काल उपचार के लिए पुष्कर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीलवा पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।