पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्कर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

पुष्कर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | तीर्थनगरीमें दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये है कि लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के एईएन गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को पंपिंग स्टेशन पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। मंगलवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार सुबह से पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।