पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के दान पात्र से रुपए चोरी

मंदिर के दान पात्र से रुपए चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| सावित्रीमोहल्ला स्थित मंडीकेश्वर महादेव मंदिर में रखे दान पात्र से चोर रुपए चुरा कर चंपत हो गया। दान पात्र से रुपए चोरी होने की जानकारी भक्तों को मंगलवार सुबह उस वक्त लगी जब वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे। भक्तों ने बताया कि दान पात्र का ताला टूटा हुआ था। उसमें से चढ़ावे की राशि गायब थी। कैलाश मिश्र ने बताया कि चोर दान पात्र से करीब ढाई हजार रुपए चुरा कर ले गया। शिव भक्तों ने चोरी की वारदात में नशेड़ियों पर संदेह प्रकट किया है। बताया गया है कि इससे पहले भी दान पात्र से रुपए चोरी हुए हैं।