पुष्कर में भामाशाह शिविर आज से
पुष्कर| नगरपालिका की ओर से भामाशाह योजना के तहत बूढ़ा पुष्कर बाइपास स्थित पुष्कर धाम विश्राम स्थली में वार्ड वार पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। ईओ प्रियंका बुड़ानिया ने बताया कि विश्राम स्थली में सोमवार से बुधवार तक तीन दिन वार्ड संख्या 6 7 का शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान सुबह 10 से 5 बजे तक दोनों वार्डों के लोग भामाशाह योजनांतर्गत पंजीयन के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्राम स्थली में 22 से 24 सितंबर तक वार्ड 8 9 का शिविर लगेगा।