पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर के शैक्षिक दल ने ली पर्यटन की जानकारी

अमृतसर के शैक्षिक दल ने ली पर्यटन की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिकएवं पर्यटन स्थली पुष्कर की जानकारी लेने के लिए अमृतसर स्थित गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी का 20 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का शैक्षिक दल रविवार को पुष्कर पहुंचा।

प्रो. अश्विनी लूथरा के नेतृत्व में आए दल को नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने पुष्कर के ऐतिहासिक धार्मिक महत्व की जानकारी दी। साथ ही उन्हें पुष्कर के सालाना मेले समेत यहां आयोजित होने वाले बड़े-बड़े आयोजनों के बारे में बताया। शैक्षिक दल ने मेले के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों, विदेशी पर्यटकों पशुपालकों की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ-साथ उन्हें होने वाली समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।

दल ने पुष्कर सरोवर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए तथा मेला स्टेडियम का भी दौरा किया।