प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
पुष्कर| सूरजनारायणपारीक महिला बीएड कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सप्ताह के तहत शुक्रवार को वाद-विवाद, युगल गायन एवं एकाभिनय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें छात्राध्यापिकाओं ने उत्साह से भाग लेते हुए प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डाॅ. बीना शर्मा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम अंतिमा शर्मा पूनम पाराशर रही। मोना राठौड़ दूसरे करिश्मा राठौड़ तीसरे स्थान पर रही। युगल गायन प्रतियोगिता में सरस्वती सदन ने बाजी मारी। मैत्रेयी सदन दूसरे तथा लक्ष्मी गार्गी सदन तीसरे स्थान पर रहे। एकाभिनय प्रतियोगिता में गुरप्रीत गांधी प्रथम, मोनू कुमारी द्वितीय शारदा देवी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के परिणाम महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सतीश पारीक ने घोषित किए।