विद्यार्थियों को दी निवेश की जानकारी
पुष्कर|राजकीय महाविद्यालयमें युवा विकास केंद्र राष्ट्रीय विकास योजना ईकाई की ओर से निवेश जागरूकता को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुंबई की पगडंडी एज्यूसोल कंपनी की प्रतिनिधि गायत्री जोशी अलका पारीक ने विद्यार्थियों को निवेश से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नीता माथुर ने किया तथा डा. संध्या रैनो ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. अशोक मिश्रा ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत किया।