पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत कृष्णानंद ने किया पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन

संत कृष्णानंद ने किया पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संत कृष्णानंद महाराज ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन कमल पाठक काे स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। वहीं पालिकाध्यक्ष पाठक ने गत दिनों कोलंबो में श्रीलंका यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट की उपाधि से नवाजे जाने के उपलक्ष्य में संत कृष्णानंद महाराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। पालिका उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, पार्षद महेश पाराशर, जयनारायण दग्दी, मंजू शर्मा, ईओ शशिकांत शर्मा ने भी संत कृष्णानंद महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुर्डिया, अरुण वैष्णव, पवन राजगुरु सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

पुष्कर. पालिकाध्यक्षकमल पाठक का अभिनंदन करते संत कृष्णानंद।