पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहेश्वरी ने किया शिविर का अवलोकन

माहेश्वरी ने किया शिविर का अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | जिलाप्रमुख सीमा माहेश्वरी ने सोमवार को ऋषि गोधुमल चिकित्सालय के आई केयर सेंटर में आयोजित पांच दिवसीय कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का अवलोकन किया तथा नेत्र रोगियों की कुशलक्षेम पूछी। माहेश्वरी ने शिविर के आयोजक जीव सेवा समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समिति को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सचिव जगदीश वछानी ने जिला प्रमुख को बताया कि समिति की ओर से पुष्कर में 71वां नेत्र शिविर आयोजित किया गया है। इसमें 280 रोगियों की जांच की गई तथा 125 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। इनमें से 119 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। जिला प्रमुख के साथ अतिरिक्त सीएमएचओ डाॅ. लक्ष्मण हरचंदानी भी मौजूद थे। वछानी ने बताया कि शिविर मंगलवार को संपन्न होगा। इस दौरान मरीजों को समिति की ओर से निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. एलके नेपालिया, प्रीति लाल, डीएन मोतियानी टीम के साथ सेवाएं दे रहे हैं।