पुष्कर मेला
प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, टेंडर निकाले
पुष्कर. आगामीनवंबर माह में आयोजित होने वाले विश्वविख्यात पुष्कर मेले की जिला एवं नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेलार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत मेला अवधि में कराए जाने वाले विभिन्न कार्याे पर पालिका प्रशासन करीब 45 लाख रुपए खर्च करेगा। इसके लिए पालिका ने निविदाएं जारी कर पंजीकृत ठेकेदारों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने बताया कि पुष्कर मेले के दौरान अस्थायी लाइट व्यवस्था पर पालिका 1.50 लाख रुपए खर्च करेंगे। इसी प्रकार आवारा जानवरों के चारे-पानी की व्यवस्था पर 3 लाख रुपए, रेन बसेरा, अस्थायी डिस्पेंसरी अन्य आवश्यक व्यवस्था पर 2 लाख रुपए, घाटों पालिका भवनों के रंग-रोशन पर 2.50 लाख, पालिका क्षेत्र में सड़क, नाली मरम्मत, पुर्ननिर्माण, सीवर लाइन आदि कार्यों पर 9 लाख, नए बस स्टैंड पर एप्रोच रोड की मरम्मत पुन: निर्माण कार्य पर 7.50 लाख, सरोवर के घाटों की सीढ़ियों फर्श की मरम्मत पर 5 लाख समेत करीब 45 लाख रुपए के काम कराए जाएंगे।
नगर पालिका प्रशासन ने निकाले 45 लाख रुपए के कामों के टेंडर