- Hindi News
- छोटे भाई को देना होगा यजमानी की आय का चौथा हिस्सा
छोटे भाई को देना होगा यजमानी की आय का चौथा हिस्सा
पुष्कर | पुष्करसरोवर की पूजा अर्चना के बदले यजमानों से मिलने वाली दान-दक्षिणा को लेकर दो भाईयों के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण करते हुए छोटे भाई को यजमानी से होने वाली आय का चौथा हिस्सा देने के लिए पाबंद किया गया है। स्थानीय सिविल न्यायाधीश ने बड़े भाई के खिलाफ अस्थायी निषेधाज्ञा आदेश जारी कर ये निर्णय सुनाया।
येथा मामला : पुष्करसावित्री मोहल्ला निवासी विनोद पाराशर ने अधिवक्ता भीकम चंद शर्मा के जरिए अपने बड़े भाई नंद लाल पाराशर के खिलाफ स्थानीय सिविल न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया। इस वाद में पंचकूटा की ढाणी (रेण)के समस्त जाट, ग्राम देताणी पीह एवं जांवली की यजमानी की आय में से चौथा हिस्सा दिलाने की गुहार की गई थी।