पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| पीसांगनपंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान दिलीप पचार वार्ड 37 के सदस्य एडवोकेट अशोक सिंह रावत का सोमवार को लीलासेवड़ी, कानस , नेडलियां, डांग समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने विजयी जुलूस निकाल कर स्वागत किया। प्रधान पचार पंचायत समिति सदस्य रावत निर्वाचन के बाद सोमवार शाम पहली बार क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर विजयी जुलूस निकाला। बूढ़ा पुष्कर से शुरू हुआ जुलूस माधोपुरा, लीलासेवड़ी, डांग, नेडलियां होता हुआ रात को कानस पहुंचा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने गांवों के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में धन की कमी नहीं आएगी तथा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जन समस्या के शीघ्र ही समाधान का वादा किया। स्वागत करने वालों में शंभू सिंह, महेंद्र सिंह, बुद्धा सिंह, नारायण सिंह, मिट्ठू सिंह, रामचंद्र सिंह, जवान सिंह, नेमीचंद, तारू मेघवंशी, कैलाश, शिव कुमार धाभाई, राजेश भाटी, मदन गौरा सहित अनेक भाजपा ग्रामीण नेता शामिल थे।

गांव कानस में पीसांगन पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान दिलीप पचार सदस्य अशोक सिंह रावत का स्वागत करते ग्रामीण।