पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों से वसूला 7 हजार का जुर्माना

दुकानदारों से वसूला 7 हजार का जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को अस्थायी अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले 10 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से सात हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। पालिका के अतिक्रमण निरोधक प्रभारी फतह सिंह गौड़ ने बताया कि अधिशासी अधिकारी शशिकांत शर्मा के आदेशानुसार सोमवार को अस्थायी अतिक्रमण करने तथा सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत ब्रह्मा मंदिर मार्ग मारवाड़ बस स्टैंड के 10 दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनसे 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। गौड़ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।