पुष्कर में युवा मोर्चा की वाहन रैली आज
पुष्कर|भाजयुमो केनवनियुक्त पुष्कर शहर अध्यक्ष रवि सरवाड़िया के नेतृत्व में रविवार को पुष्कर वाहन रैली निकाली जाएगी। अध्यक्ष सरवाड़िया ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे रैली को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, भाजपा के जिला देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक युवा मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली गुरुद्वारे से शुरू होकर ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। गऊघाट पर सरोवर की पूजा-अर्चना दुग्धाभिषेक किया जाएगा। जांबाज लांसनायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रैली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी समेत सभी पदाधिकारी पार्षद भाग लेंगे।