पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका बोर्ड की साधारण सभा आज

पालिका बोर्ड की साधारण सभा आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| नवगठितपालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा बुधवार को होगी। बैठक में पालिका के सालाना बजट समेत 6 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय किया जाएगा। ईओ शशिकांत शर्मा की ओर से जारी किए गए बैठक के एजेंडे के अनुसार बैठक दोपहर 12.15 बजे पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में होगी। इसमें पालिका के वित्तीय वर्ष 2015-16 के अनुमानित बजट के अनुमोदन पर विचार निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा पालिका कार्यालय उपयोग के लिए टाटा सफारी कार खरीदने पर होने वाले व्यय की स्वीकृति, विचाराधीन नामांतरण पत्रावलियों, राजकीय महाविद्यालय को 10 बीघा जमीन निशुल्क आवंटन, निविदाओं एवं विकास कार्यों की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति आदि पर विचार-विमर्श होगा।