पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पिकअप जीप पलटी

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पिकअप जीप पलटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|तिलोरा रोडस्थित पुलिस थाने के पास मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं कार की चपेट में आने से एक पिकअप जीप पलट गई। रात करीब 8 बजे पुष्कर की ओर से जा रही कार के चालक ने पुलिस थाने के पास सामने से रही पिकअप के कट मारा। संतुलन बिगड़ने से मटर से भरी पिकअप पलट गई। इसके बाद कुछ ही दूरी पर कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और मौके से भाग गया। दुर्घटना में बाइक चालक बांसेली निवासी अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल के चीरघर में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जीप।