- Hindi News
- स्टे के बावजूद वराह घाट की सीढ़ियों पर किया अतिक्रमण
स्टे के बावजूद वराह घाट की सीढ़ियों पर किया अतिक्रमण
पुष्कर | सरोवरके वराह घाट की सीढ़ियों पर एक भवन मालिक ने बिना जिला एवं नगरपालिका प्रशासन की अनुमति से अवैध निर्माण कर लिया तथा कोर्ट के स्टे के बावजूद घाट की सीढ़ियों पर अतिक्रमण कर लिया। बार-बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध पड़ोसी दुकानदार ने जिला कलेक्टर पालिका के ईओ को नोटिस भेजा है। इसमें आगामी 60 दिन में मौके से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में फौजदारी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
पुष्कर छोटी बस्ती निवासी राजेश शर्मा ने जिला कलेक्टर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रेषित किए गए नोटिस में बताया है कि वराह घाट की सीढ़ियों के पास उसकी दुकान है। घाट की सीढ़ियों पर पड़ोसी भवन मालिक पंकज भारद्वाज ने 14 जनवरी की सुबह कोर्ट में वाद के दौरान लोहे की नाल लगा तथा चबूतरी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया। इससे प्रार्थी की दुकान में ग्राहकों के आने-जाने एवं घाट में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के संबंध में प्रार्थी राजेश ने कलेक्टर ईओ से लिखित में शिकायत भी की, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। नोटिस में राजेश ने कलेक्टर ईओ से विवादित अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है। नोटिस की प्रतिलिपि राज्यपाल एवं स्वायत्त शासन विभाग के सचिव को भी प्रेषित की गई है। मालूम हो कि इस संबंध में राजेश ने स्थानीय अदालत में वाद प्रस्तुत किया था।
^वराहघाट पर किस तरह का अतिक्रमण है, रिकॉर्ड देखकर ही बता पाऊंगा। अगर अतिक्रमण है, तो कार्रवाई की जाएगी। शशिकांतशर्मा, ईओ, नगरपालिका पुष्कर