पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भीम (राजसमंद)। हाइव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। सदरक्षेत्र के खैरवा के निकट शनिवार को देवगढ़ से पाली आर रही निजी बस गड्ढे में गिरने से 14 यात्री घायल हो गए, वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को जोधपुर रैफर किया गया। घायलों को एंबुलेंस और जीप से बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार निजी बस चालक करीब 60 सवारियों को देवगढ़ से पाली ला रहा था। शराब के नशे में बस चला रहे चालक से एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में नर्मदा प|ी चंपालाल
भीम (राजसमंद)। हाइवेपर बकरी को बचाने के प्रयास में एक जीप पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात जने घायल हो गए। पांच घायलों को ब्यावर रेफर किया। सभी चारभुजा से पुष्कर दर्शन करने जा रहे थे।









पुलिस ने बताया कि भीम के पास मार्ग में एक निशक्त की ट्राई बाइक और बकरी को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुंबई के दईसर निवासी विजय जैन (40) पुत्र देवेंद्र जैन की मौत हो गई। जबकि आकोदड़ा निवासी नारायणलाल (35) पुत्र भगवान लाल शर्मा, पिपलांत्री निवासी मीठू सिंह पुत्र मोहन सिंह, मुंबई निवासी सचिन (45) पुत्र किशोर भाई, आकोदड़ा निवासी प्रभुलाल (55) पुत्र दयाराम, मुंबई के विरार निवासी विजय (21) पुत्र रोशनलाल जोशी, अक्षत (18) पुत्र लक्ष्मीनारायण जोशी, जीप चालक झीलवाड़ा निवासी सोहनलाल (35) पुत्र जीवराज जोशी घायल हो गए। भीम कस्बे के पास चालीस मील हाइवे पर भीम से स्कूटी पर जा रहे निशक्त बरार की ओर जा रहा था। इसी बीच स्कूटी के आगे कुछ ही दूरी पर एक बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर भीम पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को भीम हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने विजय जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं नारायणलाल, मीठू सिंह, सचिन, प्रभुलाल को ब्यावर रेफर कर दिया। अक्षत विजय जोशी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक ने दुर्घटना से पूर्व कूदकर अपनी जान बचाई।

एकता मंच के सदस्यों ने लगाया लापरवाही का आरोप

भीम हाइवे पर जीप हादसे में घायलों को भीम हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में भीम एकता मंच के सदस्य भी पहुंच गए। एकता मंच के उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, गौतम शर्मा, देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल नारायण लाल शर्मा एक घंटे तक स्ट्रेचर पर कहराता रहा। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरती गई।



खबरें और भी हैं...