पुष्कर में पवित्रता संरक्षण अभियान कल से
पुष्कर|प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी एवं स्वामी बाबा रामदेव के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत भारत स्वाभिमान एवं पुष्कर रेसक्यू कमेटी की ओर से पुष्कर में रविवार से स्वच्छता पवित्रता संरक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अंशुल कुमार जयसिंघानी ने बताया कि पुष्कर में अभियान का शुभारंभ रविवार सुबह 8.30 बजे होगा।