बेशकीमती जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई
पुष्कर. नगरपालिका प्रशासन ने शनिवार को रामधाम के पीछे अवैध कब्जे हटा कर पालिका की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया। गत दिनों नगर पालिका चुनाव के दौरान कई लोगों ने रामधाम के पीछे नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। शनिवार को पालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रभारी फतहसिंह गौड़ ने अस्थाई अतिक्रमण हटवाए। लकड़ी की केबिन जेसीबी मशीन की सहायता से हटा कर जब्त कर ली गई।