पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ता गए जयपुर

भाजपा कार्यकर्ता गए जयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुहामी. राज्यकी वसुंधरा भाजपा सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर जयपुर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। राजस्थान रावत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह रावत लाडपुरा के नेतृत्व में क्षेत्र से हजारों बूथ लेवल के कार्यकर्ता बसों निजी वाहनों द्वारा जयपुर रैली में जोश-खरोश के साथ पहुंचे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री अशोक सिंह गोवलिया, पंचायत समिति सदस्य बंटी कलोसिया, अंगूर सिंह भूडोल, भिया सिंह आदि भाजपा पदाधिकारियों ने जयपुर रोड़ स्थित मकराना राज होटल से बसो को रवाना किया गया। इधर, मुहामी बूबानी से भाजपा नेता लालसिंह रावत मुहामी के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इस दौरान सुखपाल सिंह ठेकेदार, विक्रम जांगिड़, लालसिंह रावत, एडवोकेट मंगलनाथ योगी, कैलाश वार्डपंच, मांगू काका, श्रवण सिंह गायक कलाकार, रतन राठौड़ आदि मौजूद थे।