- Hindi News
- गायों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान
गायों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान
पुष्कर| देवनगररोड स्थित सिद्धेश्वर पुष्कर गौ शाला में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। समापन पर कथावाचक दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि गाय, गोप गोपिका भगवान को प्रिय है, जो व्यक्ति इनसे प्रेम करता है, उस पर भगवान प्रसन्न होते हैं। गायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कथा के समापन पर राम राज्याभिषेक उत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा श्रोता भजनों की धुन पर झूम उठे। इस मौके पर महामंडलेश्वर रामबालक दास महाराज उपस्थित भक्तों ने भगवान राम के राजतिलक की आरती उतारी। सिद्धेश्वर गौ शाला न्यास समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सिंगोदिया ने बताया कि कथा के समापन पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच नौ कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसकी पूर्णाहुति के साथ कथा संपन्न की गई। 9 दिवसीय कथा के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया तथा अनेक भक्तों ने गायों की सेवा गौ शाला के संचालन के लिए आर्थिक सहायता भेंट की। रविवार को महामंडलेश्वर रामबालकदास महाराज भक्तों को दीक्षा देंगे।
गोशाला में आयोजित रामकथा में उपस्थित महिला श्रद्धालु।