नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत
पुष्कर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य अशोक तंवर का स्वागत किया।
परिषद के महानगर प्रमुख मधुसुदन वैष्णव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष शेषकरण दग्दी के नेतृत्व में प्राचार्य अशोक तंवर का स्वागत किया गया तथा पूर्व प्राचार्या नलिनी यादव को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आर्यन, सुरेंद्र रावत, पुष्कर रावत, हिमांशु वैष्णव, समीर, भरत पाराशर, करण, सुखदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।