पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल की बैठक में पार्षद के दावेदारों की भीड़

भाजपा मंडल की बैठक में पार्षद के दावेदारों की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|आगामी नवंबरमाह में होने वाले नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को आयोजित पुष्कर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों नगरपालिका के मौजूदा पार्टी पार्षदों की पहली चुनावी बैठक में पार्षद पद के दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा कई नए चेहरे देख विधायक मंडल पदाधिकारी भी हैरत में पड़ गए।

नगरपालिका चुनाव की संगठन स्तर पर रूपरेखा तैयार करने, मतदाता सूचियों में वंचित मतदाताओं के नाम जुड़ाने फर्जी नाम कटाने आदि मुद्दों विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर ने बैठक बुलाई। विधायक सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई इस बैठक में मंडल पदाधिकारियों पार्षदों के मुकाबले पालिकाध्यक्ष पार्षद पद के टिकट का सपना संजो रहे दावेदारों की संख्या अधिक थीं। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण शर्मा, भाजपा के जिला देहात उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाराशर, पीसांगन मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, पालिका उपाध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, पालिका बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पार्षद महेश पाराशर, शक्ति सिंह शेखावत, जयनारायण दग्दी, दीपा जाखेटिया, कमल जैकी, कमल पाठक, ईश्वर पाराशर आिद मौजूद थे।