कपालेश्वर से ब्रह्मा मंदिर तक की सफाई
पुष्कर| राजस्थानस्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से पुष्कर में चलाए जा रहे वार्ड वार सफाई कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को कस्बे के कपालेश्वर मंदिर तिराहे से ब्रह्मा मंदिर तक के मुख्य मार्ग की सफाई कराई गई। मंगलवार को तहसीलदार गजराज सिंह सोलंकी सफाई निरीक्षक फतेह सिंह गौड़ के नेतृत्व में कपालेश्वर मंदिर से सफाई अभियान शुरू किया गया। कपालेश्वर मंदिर से ब्रह्मा मंदिर बाजार तक सफाई की।