- Hindi News
- वैन में लगी आग, बच्चों में मची चीख पुकार
वैन में लगी आग, बच्चों में मची चीख-पुकार
पुष्कर| अंबेडकरकॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्रवासियों ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग को काबू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे गौतम आश्रम के पास संचालित एक निजी स्कूल की वैन छात्र-छात्राओं को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी बीच अंबेडकर कॉलोनी में वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वैन में आग की लपटें उठती देख बच्चे घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे तथा सभी बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में चालक ने क्षेत्रवासियों की सहायता से वैन में लगी आग को पूरी तरह से काबू किया। गनीमत यह रही कि वैन में लगे गैस सिलेंडर ने आग नहीं पकड़ी, जिससे गंभीर हादसा टल गया।