पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मिनट में 25.39 करोड़ का बजट मंजूर

दो मिनट में 25.39 करोड़ का बजट मंजूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिकाध्यक्ष पार्षदों का स्वागत : बोर्डकी पहली बैठक के आरंभ में पार्षद महेश पाराशर ने सभी पार्षदों की ओर से पालिकाध्यक्ष पाठक का माला पहनाकर स्वागत किया। जबकि पूर्व पार्षद दीपा जाखेटिया के पति पुरुषोत्तम जाखेटिया ने पालिकाध्यक्ष समेत सभी पार्षदों का माल्यार्पण किया। अंत में पालिकाध्यक्ष पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।

भास्कर न्यूज| पुष्कर

पुष्करनगरपालिका में काबिज भाजपाई बोर्ड की बुधवार को हुई पहली साधारण सभा में केवल दो मिनट में पालिका का 25 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपए का सालाना बजट मंजूर हुआ, बल्कि सिर्फ 15 मिनट में बैठक संपन्न हो गई। बैठक में बजट समेत सभी छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई। ईओ शशिकांत शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए सदन के समक्ष पालिका का सालाना बजट अनुमोदन के लिए रखा। सदन में उपस्थित 3 निर्दलीय समेत सभी 15 भाजपाई सदस्यों ने हाथ खड़े कर बजट को बिना किसी चर्चा के स्वीकृति दे दी। बजट में पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

येप्रस्ताव भी पारित

बैठकमें पालिकाध्यक्ष के उपयोग के लिए टाटा सफारी कार खरीदने पर होने वाले व्यय की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, विचाराधीन नामांतरण की पत्रावलियों, राजकीय महाविद्यालय को खरेखड़ी रोड स्थित खसरा नं. 2148/2982 के रकबा 9.0300 हेक्टेयर में से 10 बीघा भूमि निशुल्क आवंटन करने, पालिका द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों, निविदाओं एवं विकास कार्यों की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति एवं तहसील कार्यालय के पीछे पालिका स्वामित्व की भूमि खसरा नं. 217, 234 235 में आवासीय कॉलोनी, नवीन बस स्टैंड, सेंड्यून पार्क मय कम्युनिटी सेंटर अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास समेत सभी के प्रस्ताव पारित किए गए। नामातंरण की पत्रावलियों के प्रस्ताव पर पार्षद महेश पाराशर, ओम प्रकाश पाराशर शिव स्वरूप महर्षि ने विवादित पत्रावलियों को छोड़ कर अन्य सभी पत्रावलियां नियमानुसार स्वीकृत करने को कहा। साथ ही बिना ठोस प्रमाण के प्राप्त आपत्तियों को खारिज करने का सुझाव दिया। वहीं पार्षद ओम प्रकाश ने तीर्थ राज पुष्कर के विकास कार्यों के नाम पर लापरवाही बरतने घटिया सामग्री का उपयोग करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का सुझाव दिया। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। ईओ ने बताया कि बैठक में बजट समेत सभी छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। बैठक में कांग्रेस के एकमात्र पार्षद तेज प्रकाश चौधरी के अलावा सभी पार्षद मौजूद थे। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह रावत को विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। लेकिन उनके आने से पहले ही बैठक शुरू कर दी गई। वे आखिरी प्रस्ताव के दौरान सदन में पहुंचे।



ये होंगे विकास कार्य : पार्षदों की अनुशंसा समेत विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों की पालिका बोर्ड में पार्षदों ने प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। इनमें मुख्य रूप से तीन लाख रुपए की लागत से रामधाम स्थित गांधी सर्किल का जीर्णोद्धार तथा 2.30 लाख रुपए की लागत से सर्किल पर फव्वारा लगाया जाएगा। नगर पालिका घाट के खुले क्षेत्र का लैंडस्केप प्लान अनुसार सौंदर्यीकरण पर 7 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। महादेव घाट से ग्वालियर घाट तक के घाटों की दीवारों पर 9.50 लाख रुपए से खमीरा पेंट कराया जाएगा। कपालेश्वर तिराहे से अंबेडकर सर्किल तक रोड के दोनों ओर दीवारों पर ऑयल पेंट राजस्थानी विविधता को दर्शाती कलर पेंटिंग कार्य पर दस लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान के तहत पांच लाख रुपए की लागत से कस्बे के मुख्य मार्गों चौक-चौराहों पर लोहे के कचरा पात्र रखे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, सीमेंट ब्लॉक सहित अनेक विकास कार्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बैठक में हैरिटेज योजना स्मार्ट सिटी के तहत पालिका क्षेत्र में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की भी प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

बैठक के समापन पर पार्षदों का धन्यवाद ज्ञापित करते विधायक पालिकाध्यक्ष।